Thursday, October 22nd, 2026

सांसद गोमती ने लगवाया कोरोना का पहला टीका

पत्थलगांव
रायगढ़ की सांसद गोमती साय ने फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर  शनिवार को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। मैं देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बधाई देती हूं और सभी से अपील करती हूं कि कोविड 19 का  वैक्सीन जरूर लगवाएं। आप की जिम्मेदारी ही देश को कोरोना महामारी से जीत दिलाने में कारगर सिद्ध होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय